Himachal Panchayat Elections: हिमाचल में 30 अप्रैल से पहले होंगे पंचायत चुनाव, तैयारी मे जुटी सरकार, 31 जनवरी को पूरा हो रहा कार्याकाल

Himachal Panchayat Elections Date: हिमाचल सरकार को पंचायत चुनाव को हिमाचल हाई कोर्ट की डेडलाइन के अनुसार काम करना पड़ेगा इसके लिए तैयारीयां शुरू कर…

Himachal Panchayat Elections Date:

हिमाचल सरकार को पंचायत चुनाव को हिमाचल हाई कोर्ट की डेडलाइन के अनुसार काम करना पड़ेगा इसके लिए तैयारीयां शुरू कर दी है। सोमवार को कैबिनेट ब्रीफिंग में आए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इसी के अनुसार चुनाव करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में पंचायत (Himachal Panchayat Elections) चुनाव पर चर्चा नहीं हुई। लेकिन आपसी सहमती से इस पर फैसला लिया गया।

Himachal Panchayat Elections, सीएम ने भी दिए संकेत-

हालांकि कैबिनेट में इसके लेकर चर्चा नहीं हुई लेकिन, अनौपचारिक तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार 30 अप्रैल से पहले चुनाव करवाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए। पंचायतों का कार्यकाल 31 जनवरी को पूरा हो रहा है। इसके बाद पंचायतों में पावर किसे दी जाएगी, अनौपचारिक रूप से चर्चा की गई।

हालांकि इस पर फाइनल निर्णय नहीं हो पाया है। पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने पर भी चर्चा हुई है। गौरतलब है कि राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार 20 जनवरी को पंचायत चुनाव पर मुख्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। इस बैठक में राज्य सरकार की ओर से जवाब भी दिया जाएगा। हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवाने को कहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Government Subsidy: हिमाचल सरकार बस खरीदने पर देगी 30 प्रतिशत सबसिडी, जानिए आप कैसे ले सकते हैं इसका लाभ?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *