Pakistan Train Hijack News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस नामक एक यात्री ट्रेन का अपहरण कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन में लगभग 500 यात्री सवार थे, जिनमें से 120 को बीएलए लड़ाकों ने बंधक बना लिया है. इस घटना में ट्रेन में मौजूद 6 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए. (Pakistan train hijacked; More than 400 passengers held captive news in hindi)
बीएलए(BLA) ने बयान जारी कर कहा है कि अगर पाकिस्तानी सेना इस घटना पर कोई कार्रवाई करती है तो बंधकों को मार दिया जाएगा. बीएलए ने कहा, “हमारे लड़ाकों ने मश्कफ, धादर और बोलन में इस ऑपरेशन की योजना बनाई है.” रेलवे ट्रैक उड़ा दिया गया है, जिसके कारण जाफर एक्सप्रेस को रोकना पड़ा. इसके बाद हमारे लड़ाकों ने इस ट्रेन पर कब्ज़ा कर लिया और यात्रियों को बंधक बना लिया. यदि हमारे विरुद्ध कोई सैन्य कार्रवाई की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.
इस हमले के बाद बलूचिस्तान के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. पाकिस्तानी सेना ने इलाके को घेर लिया है और बंधकों को सुरक्षित छुड़ाने के लिए अभियान चल रहा है. हालांकि, बीएलए की धमकी के बाद पाकिस्तानी सेना फिलहाल सीधी कार्रवाई करने से बच रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



