Pakistan Attacks Afghanistan: पाकिस्तान का अफ़ग़ान सीमा क्षेत्रों में हमला, जानिए कितनों की हुई मौत और इस पर तालिबान सरकार ने क्या कहा?

Pakistan Attacks Afghanistan Border: पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर सिमावर्ती इलाकों में जोरदार हमला किया. पाकिस्तान ने कहा है कि उसने पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा क्षेत्र…

Pakistan Attacks Afghanistan: पाकिस्तान का अफ़ग़ान सीमा क्षेत्रों में हमला, जानिए कितनों की हुई मौत और इस पर तालिबान सरकार ने क्या कहा?

Pakistan Attacks Afghanistan Border:

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर सिमावर्ती इलाकों में जोरदार हमला किया. पाकिस्तान ने कहा है कि उसने पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा क्षेत्र में ‘सात आतंकवादी ठिकानों और शिविरों को निशाना बनाया’ है. वंही तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी सेना के हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित (Pakistan Attacks Afghanistan) दर्जनों लोग मारने की बता कही हैं.

Pakistan Attacks Afghanistan-

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक़, ये हमले फ़ितना अल ख़्वारिज (एफ़एके) से जुड़े पाकिस्तानी तालिबान और उसके सहयोगी संगठनों और इस्लामिक स्टेट ऑफ़ ख़ोरासान प्रांत (आईएसकेपी) के ‘आतंकवादी ठिकानों और शिविरों’ पर हुए हैं. पाकिस्तान का कहना है कि यह कार्रवाई हाल ही में उसके देश में हुए आत्मघाती हमलों के जवाब में की गई है.

अफ़ग़ानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाक के खिलाफ-

एक बयान में कहा गया, पाकिस्तान के पास पुख़्ता सबूत हैं कि ये आतंकवादी हमले ख़्वारिज ने अपने अफ़ग़ानिस्तान स्थित लीडरशिप और हैंडलर्स के निर्देश पर किए. इन हमलों की ज़िम्मेदारी अफ़ग़ानिस्तान स्थित पाकिस्तानी तालिबान, जो फ़ितना अल ख़्वारिज से जुड़े हैं. उनके सहयोगी संगठनों और इस्लामिक स्टेट ऑफ़ ख़ोरासान प्रांत ने भी ली है. पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार से मांग की कि वह अपने देश की ज़मीन का इस्तेमाल ‘पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ख़्वारिज और अन्य आतंकवादियों’ को करने से रोके.

महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे-

अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना पर अफ़ग़ानिस्तान की सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाया है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं. ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा, बीती रात पाकिस्तानी सेना ने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे निर्दोष नागरिकों पर बमबारी की, जिसकी वजह से महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए. उन्होंने कहा, पाकिस्तानी जनरल अपने देश की सुरक्षा संबंधी कमज़ोरियों की भरपाई ऐसे अपराधों के ज़रिए कर रहे हैं.

जनता का ध्यान भटकाने के लिए हमला-

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल सलाम जईफ ने भी इन हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि नंगरहार और पक्तिका पर पाकिस्तानी सैन्य शासन के हमले देश की संप्रभुता का अपमान हैं। जईफ के अनुसार, पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं और सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने में विफल रहा है। वह अपनी जनता का ध्यान भटकाने के लिए अफगानिस्तान को बलि का बकरा बना रहा है। जईफ ने जोर देकर कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां क्षेत्र में शांति स्थापित करने के बजाय नफरत और अस्थिरता को बढ़ावा देंगी।

अन्य ख़बरें जानें-

MLA Dr. Charanjit Singh: रूपनगर-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से श्री चमकौर साहिब तक श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग के रेनोवेशन का काम MLA डॉ. चरणजीत सिंह ने किया शुरू 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

By- Anil Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *