Himachal Entry Tax:  हिमाचल की सीमाओं पर बढ़े एंट्री टैक्स बढ़ाने पर विपक्ष का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री बिना सोचे-समझे ले रहे फैसले- जयराम ठाकुर

Himachal Entry Tax: पंजाब और हिमाचल की सीमाओं पर बढ़े हुए एंट्री टैक्स को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पंजाब के वाहन चालकों…

Himachal Entry Tax:  हिमाचल की सीमाओं पर बढ़े एंट्री टैक्स बढ़ाने पर विपक्ष का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री बिना सोचे-समझे ले रहे फैसले- जयराम ठाकुर

Himachal Entry Tax:

पंजाब और हिमाचल की सीमाओं पर बढ़े हुए एंट्री टैक्स को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पंजाब के वाहन चालकों के संगठनों ने आज रात से सीमाओं को चक्का जाम की चेतावनी दी है जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। विपक्षी भाजपा ने आज भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा के बाहर प्रदर्शन किया और बढ़े हुए एंट्री टैक्स को तुरंत वापिस लेने की मांग की।

बिना सोचे समझे कुछ भी फैसले

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एंट्री टैक्स के मुद्दे पर हिमाचल और पंजाब के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। खासकर बॉर्डर इलाकों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री बिना सोचे समझे कुछ भी फैसले ले रहे हैं। इसका प्रदेश के लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार इस मामले पर पुनर्विचार करे और समाधान निकाले। यदि हालात नहीं सुधरे तो पंजाब से लगने वाले एंट्री प्वाइंट्स पर हिमाचल के वाहनों को रोका जा सकता है। जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। इसके अलावा पेट्रोल डीजल पर लगाए जाने वाले सेस को भी न लगाने की विपक्ष ने मांग की है।

प्रदेश को 3920 करोड़ की मदद

जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से प्राइड ऑफ हिल्स योजना के तहत प्रदेश को 3920 करोड़ की मदद को बड़ी राहत बताया। कहा कि प्रदेश में वित्तीय हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं ऐसे वक्त में बिना ब्याज के 50 वर्ष के लिए केंद्र सरकार ने 3920 करोड़ की मदद की है। इससे प्रदेश के विकास को मदद मिलेगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur: गुरदासपुर में पैलेस के पास अज्ञात शव से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *