Sirsa Hooliganism: सिरसा में सरेआम गुंडागर्दी, कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद, घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला

Sirsa Hooliganism: सिरसा शहर में एक बार फिर से बदमाशों के हौंसले इस कद्र बढ़ गए है कि सरेआम बदमाश अपनी बदमाशी दिखाते हुए नजर…

Sirsa Hooliganism:  सिरसा में सरेआम गुंडागर्दी, कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद, घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला

Sirsa Hooliganism:

सिरसा शहर में एक बार फिर से बदमाशों के हौंसले इस कद्र बढ़ गए है कि सरेआम बदमाश अपनी बदमाशी दिखाते हुए नजर आ रहे है। एक कुत्ते को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। कुत्ते को लेकर दो परिवारों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि कुछ युवकों ने दो युवकों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलवारों ने घर में घुस कर दो युवकों पर ताबड़तोड़ तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

घायल युवकों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो घायलों का हाल चाल पूछने गए परिजनों के पीछे पीछे हमलवार भी अस्पताल में ही पहुंच गए। हमलावरों के दहशत फैलाते की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वही इस घटना के बाद से पुलिस भी अपनी गहरी नींद से जाग गई है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Sirsa Hooliganism, अस्पताल में तलवारें और कापे चलाए-

हमलावरों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, बल्कि वे घायल युवक के घर में घुस गए और उसके बाद सिविल अस्पताल तक पहुंचकर तलवारें और कापे चलाए। इस पूरी घटना से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, देर रात सिरसा में दो परिवारों के बीच कुत्ते को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान कुछ युवकों के साथ बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक युवक पर हमला कर दिया।

घायल युवक का नाम गोरू बताया जा रहा है। आरोप है कि बहस के बाद हमलावर युवक गोरू का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंचे और घर में घुसकर उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। तलवारों और कापों से किए गए इस हमले में गोरू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल गोरू की मां शांति रानी और भाभी सोनिया ने रोते हुए आरोप लगाया कि हमलावरों ने सिविल अस्पताल में भी उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर जाते-जाते उनके साथ लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, हमलावर उसके कानों की सोने की बालियां, एक सोने की अंगूठी और गोरू की जेब में रखे करीब 50 हजार रुपये भी लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार में खौफ का माहौल है। परिवार का कहना है कि उन्हें जान का खतरा बना हुआ है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं, इस वारदात से इलाके के लोगों में भी डर बैठ गया है। इस तरह की घटनाएं शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

फिलहाल घायल गोरू और उसके परिजनों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर सिरसा में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवालिया निशान लगा दिया है और पीड़ित परिवार अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Prajakta koli and rohit saraf is come with Mismatched Season 4

 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *