Ferozepur: फिरोजपुर में 6.38 किलो हिरोइन के साथ एक गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये में

Ferozepur Arrest: पंजाब में चले “युद्ध नशियां विरुद्ध” अभियान के तहत जिला पुलिस फिरोजपुर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। एक आरोपित को गिरफ्तार 6…

Ferozepur: फिरोजपुर में 6.38 किलो हिरोइन के साथ एक गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये में

Ferozepur Arrest:

पंजाब में चले “युद्ध नशियां विरुद्ध” अभियान के तहत जिला पुलिस फिरोजपुर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। एक आरोपित को गिरफ्तार 6 किलो 38 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कीया है। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि जिले में नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार गश्त और जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 8:10 बजे सीआईए स्टाफ की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनू सिंह (29) निवासी गांव किलचे, हाल निवासी भम्मा सिंह वाला उर्फ मत्तड़, कच्चा बांध गांव अकू वाला के पास हेरोइन की खेप के साथ किसी व्यक्ति को सप्लाई देने के इंतजार में खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपित को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 किलो 38 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ थाना आरिफ के में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Bangladesh SpiceJet Ban: बांग्लादेश के एयरस्पेस स्पाइसजेट के विमानों के घुसनें पर बैन, जानिए क्यों तारिक रहमान सरकार ने लगाया बैन?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *