‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के 320वें दिन पंजाब पुलिस ने 40.1 किलो हेरोइन सहित 84 नशा तस्करों को काबू किया

चंडीगढ़ : प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध”…

DAY 18 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 601 RAIDS; 208 HELD, ANTI-GANGSTER HELPLINE NUMBER

चंडीगढ़ : प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” के 320वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 263 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 84 एफआईआर दर्ज कर 58 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 320 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 44,630 हो गई है।

इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 40.1 किलोग्राम हेरोइन, 609 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 2060 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध इस लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया गया है।

इस ऑपरेशन के दौरान 56 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 263 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 280 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए त्रि-आयामी रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 24 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *