Putin on Khamenei’s Death: ख़ामेनेई की मौत पर  पुतिन बोले- यह मानव नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के खिलाफ़ एक हत्या’  

Putin on Khamenei’s Death: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मौत पर संवेदना व्यक्त की है. यह जानकारी रूस…

Putin on Khamenei's Death: ख़ामेनेई की मौत पर  पुतिन बोले- यह मानव नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के खिलाफ़ एक हत्या'  

Putin on Khamenei’s Death:

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मौत पर संवेदना व्यक्त की है. यह जानकारी रूस की सरकारी (Putin on Khamenei’s Death) समाचार एजेंसी तास ने दी है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान को पुतिन ने कहा, अली ख़ामेनेई और उनके परिवार के लोगों की मौत ‘मानव नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के खिलाफ़ एक हत्या’ है.

अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी नियमों का खुला उल्लंघन-

पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को भेजे संदेश में कहा, इस्लामी गणराज्य ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या पर मेरी गहरी संवेदना स्वीकार करें। यह मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी नियमों का खुला उल्लंघन है। पुतिन ने आगे कहा कि रूस में खामेनेई को एक बड़े नेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूस और ईरान के संबंधों को मजबूत करने में खामेनेई का अहम योगदान रहा।

Putin on Khamenei’s Death, विश्वासघात-

संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वेसिली नेबेंज्या ने इन हमलों को कूटनीति के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने पश्चिमी देशों के इस तर्क को खारिज किया कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करना चाहते था। उन्होंने इसे पूरी तरह बेबुनियाद बताया। नेबेंज्या ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा, कूटनीतिक प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छा रखने के बावजूद एक बार फिर तेहरान की पीठ में छुरा घोंपा गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Manasa Sewage Water Isshu: मनासा में सीवेज के पानी से गलियां और सड़कें जलमग्न, लोग भारी परेशान

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *