ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सलमान खान आज जोधपुर की सैशन कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे जिसके बाद पता चलेंगा कि जेल में ही रहेंगे या उनको बेल मिल जाएगी।
अदालत में वकील सलमान को जमानत पर छोड़ने और सजा को निलंबित करने की मांग करेंगे। बता दें कि सलमान खान की जमानत याचिका पर कारवाई हुई। उनके वकील ने जमानत के लिए दलिलें भी रखी। अदालत ने उनकी याचिका पर फैसला कर सुनाएंगे जिस कारण सलमान को आज रात भी जेल में ही गुजारनी पड़ेगी। सलमान के साथ इस समय उनती दोनों बहने भी साथ थी।
गौरतलब है कि सलमान इस मामले के कारण जोधपुर जेल में जा चुके है। कल सुनवाई के बाद सलमान ने जेल में अपनी पहली रात गुजारी है। बॉलीवुड के टाइगर सलमान पर आरोप है कि उन्होंने साल 1998 को जोधपुर के निकट कांकाणी गांव के भागोडा की ढाणी में दो काले हिरणों का शिकार किया था। यह घटना उस समय हुई थी जब वो फिल्म ‘हम साथ साथ है की शूटिंग कर रहे थे।


