Punjab NRI Wing:
ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले के बीच कई भारतीयों सहित पंजाबी परिवार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंस गए हैं। ज्यादातर पर्यटक हैं जो अलग-अलग देशों में घूमने गए थे। फ्लाइट्स रद्द होने के कारण वह देश नहीं लौट पाए। ऐसे में अब अपने लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए पंजाब सरकार ने कदम उठाए है।
एनआरआई विभाग ने जारी किए नंबर-
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि अरब देशों में लड़ाई की वजह से कई पंजाबियों को इन देशों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने एनआरआई विभाग ने नंबर जारी किए हैं। अगर कोई या उनके परिवार का कोई सदस्य इन देशों में फंसा है, तो तुरंत इन नंबर पर संपर्क करें। मैं विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं। हम उन्हें जल्द से जल्द सभी जरूरी मदद देने के लिए तैयार हैं।
एनआरआई विंग पंजाब 24/7 कंट्रोल रूम 0172-2260042, 0172-2260043, व्हाट्सएप नंबर +91 94787 79112
इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस संबंध में विदेशों में भारतीय मिशनों के संपर्क में है। मंत्री ने बताया कि युद्ध की स्थिति से प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित दूतावासों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।
अन्य ख़बरें जानें-
Iran Attacks on Oman and Saudi: ईरान के ओमान में तेल टैंकर पर हमला,



