iPhone यूजर्स के लिए जरूरी ख़बर, Apple से Android पर डेटा ट्रांसफर किया आसान, जानिए नए अपडेट के क्या है फिचर?

Apple New Udpate: iPhone यूजर्स के लिए Apple ने iOS 26.3 अपडेट जारी किया है. इस अपडेट में कुछ ऐसे काम के फीचर्स और सिक्योरिटी…

iPhone यूजर्स के लिए जरूरी ख़बर, Apple से Android पर डेटा ट्रांसफर किया आसान, जानिए नए अपडेट के क्या है फिचर?

Apple New Udpate:

iPhone यूजर्स के लिए Apple ने iOS 26.3 अपडेट जारी किया है. इस अपडेट में कुछ ऐसे काम के फीचर्स और सिक्योरिटी सुधार शामिल किए गए हैं, जो आपकी रोज को फोन इस्तेमाल को ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाते हैं. खास बात यह है कि इस बार Android पर डेटा ट्रांसफर से लेकर लोकेशन प्राइवेसी तक कई छोटे लेकिन अहम बदलाव किए गए हैं.

iOS 26.3 में Apple ने iPhone से Android फोन में डेटा ट्रांसफर करना पहले से आसान किया है. अब यूजर अपने iPhone को Android डिवाइस के पास रखकर ट्रांसफर शुरू कर सकते हैं. इससे फोटो, मैसेज, नोट्स, ऐप्स, पासवर्ड और फोन नंबर जैसी जानकारी आसानी से भेजी जा सकती है. इस प्रक्रिया के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि हेल्थ डेटा, ब्लूटूथ से जुड़े डिवाइस और लॉक्ड नोट्स ट्रांसफर नहीं होंगे.

इस अपडेट में लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन के तहत नया Weather वॉलपेपर सेक्शन जोड़ा गया है. यूजर्स को तीन नए प्री-डिजाइन वॉलपेपर मिलते हैं, जिनमें अलग-अलग टाइम फॉन्ट और मौसम से जुड़े विजेट्स दिखते हैं.

इस अपडेट में कई सिक्योरिटी कमजोरियों को ठीक किया गया है. Apple ने बताया कि कुछ बग ऐसे थे जिनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता था. इनमें Messages, Photos, Game Center और मीडिया फाइल से जुड़े कई जोखिम शामिल थे. कंपनी ने सभी यूजर्स को जल्द से जल्द अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है.
इस अपडेट के कोड में Apple के अपकमिंग M5 Max और M5 Ultra चिप्स के संकेत भी मिले हैं. माना जा रहा है कि ये चिप्स जल्द लॉन्च होने वाले नए Mac डिवाइस में देखने को मिल सकते हैं.

अन्य ख़बरें जानें-

Nigeria Gunmen Attack: नाइजीरिया में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों का गांवों पर हमला, जानें कितने लोगों की को उतारा मौत के घाट

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *