NCERT Apologizes to SC:
NCERT ने मंगलवार को सार्वजनिक माफी मांगी। यह माफी किताब में ज्यूडिशियल करप्शन पर एक चैप्टर को लेकर शीर्ष कोर्ट ने आपत्ति जताने के बाद मांगी है। एनसीईआरटी ने कहा कि पूरी टेक्स्टबुक वापस ले ली गई है। क्लास 8 की सोशल साइंस टेक्स्टबुक में कहा गया था कि करप्शन, केसों का बहुत बड़ा बैकलॉग और जजों की सही संख्या की कमी ज्यूडिशियल सिस्टम के सामने (NCERT apologizes to SC) आने वाली चुनौतियों में एक हैं।
NCERT apologizes to SC, सोशल मीडिया में दी जानकारी
कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) की किताब में भारत की न्यायिक व्यवस्था के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियों का ज़िक्र किया गया जिसमें भ्रष्टाचार, कोर्ट में पेंडिंग केस और जजों की कमी का उल्लेख किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जारी बयान में एनसीईआरटी ने कहा, “एनसीईआरटी ने हाल ही में सामाजिक विज्ञान की एक किताब ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ ग्रेड 8 (भाग 2) प्रकाशित की थी।
जिसमें अध्याय 4 ‘द रोल ऑफ ज्यूडिशरी इन आवर सोसाइटी’ शामिल था। इस अध्याय को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए उस पर बैन लगाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद एनसीईआरटी ने माफी मांगते हुए पूरी किताब वापस लेने का फ़ैसला किया है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



