Hansi Encounter: हांसी के प्रॉपर्टी एडवाइजर हत्याकांड मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान देर रात को किया गिरफ्तार

Hansi Encounter: हांसी शहर के प्रॉपर्टी एडवाइजर सुभाष मलिक हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान देर रात को गिरफ्तार…

Hansi Encounter: हांसी के प्रॉपर्टी एडवाइजर हत्याकांड मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान देर रात को किया गिरफ्तार

Hansi Encounter:

हांसी शहर के प्रॉपर्टी एडवाइजर सुभाष मलिक हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में भी गोली लगी है। उसे हांसी नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया। मुठभेड़ नेशनल हाइवे व शेखपुरा गांव के पास हुई। आरोपी महेंद्र मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लाया –

डीएसपी रवीन्द्र सांगवान ने बताया कि हांसी जिला पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश गई थी। यहां से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसको हांसी लेकर आई। आरोपी ने जहां पर देसी कट्टा या अन्य हथियार छुपाया था। पुलिस उनको वहां पर लेकर गई वहां पर पहुंचने के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी महेंद्र ने हथियार निकाल कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की सतर्कता के कारण पुलिस कर्मचारी कपिल बाल बाल बच गया।

पैर में लगी गोली-

इसके बाद पुलिस ने अपना मोर्चा संभाला पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। इस मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को हांसी शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर आई जहां डॉ ने आरोपी महेंद्र को उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल में रेफर कर दिया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Samrala Sand Mafia: समराला में देर शाम सतलुज नदी में रेत माफिया फिर एक्टिव, गांववालों ने डैम से गुजरने वाले टिपर रोके

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *