Harbhajan Singh: सांसद हरभजन सिंह ने सिविल सर्जन कार्यालय और जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 3 एम्बुलेंस भेट कीं

Harbhajan Singh donated 3 ambulances: राज्यसभा सदस्य एवं प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने आज अपनी सांसद निधि से सिविल सर्जन कार्यालय एवं जिला रेडक्रॉस…

Harbhajan Singh donated 3 ambulances: राज्यसभा सदस्य एवं प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने आज अपनी सांसद निधि से सिविल सर्जन कार्यालय एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी को तीन एम्बुलेंस भेट की. इन एम्बुलेंसों का उपयोग जिले में मरीजों के परिवहन के लिए किया जाएगा, जिससे उनका त्वरित उपचार और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित होगा.(MP Harbhajan Singh donated 3 ambulances to the Civil Surgeon Office and District Red Cross Society news in hindi)

इसके अलावा, दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी को पांच बैटरी चालित व्हीलचेयर भी प्रदान कीं. ये व्हीलचेयर दिव्यांगों के आसान परिवहन के लिए मददगार साबित होंगी. इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल भी उपस्थित थे.

एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाते हुए हरभजन सिंह ने बताया कि इनमें से 2 एंबुलेंस सिविल सर्जन कार्यालय को तथा 1 एंबुलेंस जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दी गई है. उन्होंने कहा कि इन एम्बुलेंसों से मरीजों को शीघ्र और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी. उन्होंने भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि वे जिले के लोगों की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध हैं.

उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इस पहल के लिए राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस के माध्यम से समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानव जीवन बचाया जा सकता है. उन्होंने सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी को निर्देश दिए कि वे लाभार्थियों तक शीघ्र व्हीलचेयर पहुंचाएं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *