Mohali Theft: मोहाली में शातिर चोर ने दुकान के बाहर रखी पानी की मोटर लेकर दिनदिहाड़े फरार

Mohali Theft: पंजाब के मोहाली में चोरी की एक और घटना सामने आई है, जहां सेक्टर फेज-2 स्थित अग्रवाल हार्डवेयर की दुकान के बाहर रखी…

Mohali Theft: मोहाली में शातिर चोर ने दुकान के बाहर रखी पानी की मोटर लेकर दिनदिहाड़े फरार

Mohali Theft:

पंजाब के मोहाली में चोरी की एक और घटना सामने आई है, जहां सेक्टर फेज-2 स्थित अग्रवाल हार्डवेयर की दुकान के बाहर रखी पानी की मोटर को एक शातिर चोर पलक झपकते ही चुरा कर फरार हो गया. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी की तलाश की मांग की है.

दिन के समय हुई वारदात-

दुकान के बाहर रखी पानी की मोटर को एक चोर मौका देखकर उठा ले गया. चोर ने पहले इधर-उधर देखकर यह सुनिश्चित किया कि कोई उसे देख नहीं रहा है और फिर मोटर उठाकर फरार हो गया. यह घटना मोहाली के फेज-2 इलाके में स्थित अग्रवाल हार्डवेयर की दुकान के बाहर हुई. घटना दिन के समय उस वक्त हुई जब दुकानदार दुकान के अंदर एक ग्राहक को सामान दे रहा था. वारदात को एक अज्ञात शातिर चोर ने अंजाम दिया.

तेजी मोटर उठाई और भाग –

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर ने पहले आसपास नजर दौड़ाई, फिर तेजी से मोटर उठाई और मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकला. जैसे ही दुकानदार की नजर सीसीटीवी स्क्रीन पर पड़ी, उसने शोर मचाया. शोर सुनकर दुकानदार का नौकर भी चोर के पीछे दौड़ा, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था. दुकानदार ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी है और चोर की मोटरसाइकिल का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है. हालांकि, इस मामले में फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस चोरी की गुत्थी सुलझा पाती है.

 अन्य ख़बरें जानें-

Barnala Suicide: बरनाला में किसान ने घर की छत की रेलिंग की आत्महत्या

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

https://www.youtube.com/live/UwdF5THvc0E?si=WmriBZd5c1GuOb3u

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *