Mohali: मोहाली में कोहरे का कोहराम: खरड़-कुराली हाईवे पर दो स्कूल बसों में टक्कर, ड्राइवर समेत कई बच्चे घायल

School Bus Accident: कोहरे के कहर की वजह से मोहाली में गुरुवार सुबह खरड़ कुराली हाईवे पर दो स्कूल बसों में टक्कर हो गई. इनमें…

School Bus Accident:

कोहरे के कहर की वजह से मोहाली में गुरुवार सुबह खरड़ कुराली हाईवे पर दो स्कूल बसों में टक्कर हो गई. इनमें से एक बस दिल्ली पब्लिक स्कूल की और दूसरी सेंट एजरा स्कूल खरड़ की है. हादसा जमुना अपार्टमेंट के सामने सर्विस रोड पर हुआ.

दिल्ली पब्लिक स्कूल के बस का ड्राइवर गंभीर घायल-

एक बस कुराली की तरफ से आ रही थी दूसरी गलत दिशा से कुराली जा रही थी. हादसे में दिल्ली पब्लिक स्कूल के बस का ड्राइवर गंभीर घायल हुआ. हादसे में एक बस ड्राइवर की टांग में फ्रैक्चर का पता चला. दूसरे ड्राइवर के सिर पर छह टांके लगे. कुछ बच्चों को भी चोट आई है. बच्चों को पास ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है. सेंट एजरा स्कूल बस के ड्राइवर तरुणजीत सिंह को खरड़ सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं. उनके माथे पर टांके लगे हैं व हाथ में चोट आई है. जिस समय हादसा हुआ उस समय धुंध भी ज्यादा थी.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *