Bilaspur Murder: बिलासपुर में प्रवासी महिला की हत्या, घर के साथ बने टैंक से शव बरामद, दुर्गंध आने पर स्थानिय लोगों ने पुलिस को दि सूचना

Bilaspur Murder: बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव कोसरियां में प्रवासी महिला की हत्या की ख़बर से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला…

Bilaspur Murdered: बिलासपुर में प्रवासी महिला की हत्या, घर के साथ बने टैंक से शव बरामद, दुर्गंध आने पर स्थानिय लोगों ने पुलिस को दि सूचना

Bilaspur Murder:

बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव कोसरियां में प्रवासी महिला की हत्या की ख़बर से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की पहचान गुड़िया देवी (36) पत्नी गोविंद राम के रूप में हुई है। शव घर के साथ बने टैंक के अंदर बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार महिला की हत्या कर उसके पति और दो देवर फरार हो गए हैं। गोविंद राम पुत्र इंद्र देव अपनी पत्नी गुड़िया देवी तथा अपने दोनों भाइयों बंसी चौहान व गुड्डू के साथ गांव कोसरियां में रामलाल निवासी कोसरियां के मकान में किराए पर रह रहा था।

‌‌मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना-

सभी मूल रूप से गांव नोडिया लोहारसी, डाकघर लोहारसी, थाना पांकी नोहडिया, जिला पलामू (झारखंड) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सोमवार को स्थानीय लोगों को मकान से दुर्गंध आने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान घर के साथ बने टैंक के अंदर से गुड़िया देवी का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से गोविंद राम और उसके दोनों भाई फरार बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने मिलकर महिला की हत्या की और शव को छिपाने के लिए टैंक में बंद कर दिया।

अन्य ख़बरें जानें-

ICC T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराया, 208 रंनों का था टारगेट

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *