Meta: WhatsApp से सबके नंबर हो गए लीक, 8 साल पुरानी खामी से 3.5 अरब नंबर एक्सपोज

Whats App Data Leak: दुनिया के लगभग सभी लोग चलाते है. लेकिन इस सबसे बड़ी कंपनी का ड़ाला लीक हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक…

Whats App Data Leak:

दुनिया के लगभग सभी लोग चलाते है. लेकिन इस सबसे बड़ी कंपनी का ड़ाला लीक हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp के करीब 3.5 बिलियन नंबर लीक हो गए हैं यानी 3.5 बिलियन नंबर सार्वजनिक हो गए हैं. जिस व्हाट्सऐप नंबर को आप सालों तक छिपाते रहे, उसे मेटा ने एक सेकेंड में सार्वजनिक कर दिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस खामी के बारे में Meta (व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी) को साल 2017 में ही चेतावनी दी गई थी, फिर भी कंपनी ने इतने लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

मेटा को आठ साल पहले ही दी जा चुकी है चेतावनी-

सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एक बेहद “सरल” तकनीक का उपयोग करके व्हाट्सऐप से 3.5 अरब फोन नंबर निकाले. शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर यही खामी किसी गलत इरादे वाले हैकर के हाथ लग जाती, तो यह इतिहास का सबसे बड़ा डेटा लीक होता. व्हाट्सऐप में मौजूद एक बेहद साधारण सुरक्षा कमजोरी ने दुनिया भर के अरबों यूजर्स का फोन नंबर उजागर कर दिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि मेटा को इस खामी के बारे में आठ साल पहले ही चेतावनी दे दी गई थी. ऑस्ट्रिया की University of Vienna के शोधकर्ताओं ने व्हाट्सऐप के Contact Discovery Tool में मौजूद खामी का इस्तेमाल करके 3.5 अरब नंबर खींच लिए. रिसर्चर्स ने कहा- यह सबसे विशाल फोन नंबर एक्सपोजर है, जिसमें प्रोफाइल फोटो जैसे डिटेल भी नजर आए.

दुनिया के हर यूजर का नंबर लीक-

WhatsApp में एक बड़े सिक्योरिटी लुप के कारण दुनिया के लगभग हर यूजर का नंबर ऑनलाइन लीक हो गया है. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने इस खामी को “simple” नाम दिया है. एक्सपर्ट को अब इस बात की चिंता है कि अगर इस खामी का पता हैकर्स को लग गया तो फिर बड़ी मुसीबत होने वाली है. अगर ऐसा हुआ तो यह इतिहास का सबसे बड़ा डेटा लीक होगा.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *