Medicines Samples Fail: देशभर में बनी 200 दवाओं के सैंपल फेलः हिमाचल में बनी दवाइयां भी शामिल, वापिस मंगाया गया स्टॉक, जानिए कौन सी है वे दवाईयां?

Himachal Medicines Samples Fail: देश में 200 दवाओं के साथ हिमाचल में बनीं 47 दवाओं समेत सैंपल फेल(Medicines Samples Fail) हो गए हैं. नवंबर में…

Himachal Medicines Samples Fail:

देश में 200 दवाओं के साथ हिमाचल में बनीं 47 दवाओं समेत सैंपल फेल(Medicines Samples Fail) हो गए हैं. नवंबर में सीडीएसओ ने 65 और राज्य दवा नियंत्रक ने 135 दवाओं के सैंपल लिए थे. इनमें 47 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं. इनमें सोलन जिला की 28, सिरमौर की 18 और ऊना जिला की एक दवा कंपनी शामिल है. इन कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं.

कम्पनियों को नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब, बाजार से स्टॉक मंगाया गया वापिस-

हिमाचल राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया है कि (Medicines Samples Fail) हिमाचल में जिन कंपनियों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं. उन्हें विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं. बाजार से स्टॉक मंगवाने के लिए भी कहा गया है. उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनियों पर नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

इन दवाओं (Medicines Samples Fail) के सैंपल हुए हैं फेल-

इनमें बुखार की दवा पैरासिटामोल, दिल के दौरे की दवा क्लोपिडोग्रेल और एसप्रिन, शुगर कम करने की मेटफोर्मिन, हार्ट की दवा रेमीप्रिल, मिर्गी के दौरे की दवा सोडियम वैल्प्रोएट, मांसपेशियों में जकड़न कम करने की दवा मेबेवेरिन हाइड्रोक्लोराइड आदि के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्री भी (Medicines Samples Fail) जता चुके हैं चिंता-

हिमाचल प्रदेश में बन रही दवाइयों के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल भी चिंता जाहिर कर चुके हैं. बार-बार जिन कंपनियों के सैंपल फेल हो रहे हैं उन्हें ब्लैकलिस्टेड करने की बात भी कह चुके हैं. सरकार की ओर से इसे लेकर कार्रवाई भी की जा रही है.

अन्य खबरें जानेंं-

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में उस्मान हादी की अंतिम विदाई आजः शुक्रवार को एक हिंदू युवक के साथ बेरहमी का सारी हदें की पार, पुलिस ने लिया एक्शन

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/2u5HrZnYmgs?si=FWM8R8RcYobyvkQS

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *