Mark Carney becomes the 24th Prime Minister of Canada: मार्क कार्नी कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने शुक्रवार को भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनका शपथ ग्रहण समारोह राजधानी ओटावा के राइड्यू हॉल के बॉलरूम में हुआ.(Mark Carney becomes the 24th Prime Minister of Canada news in hindi)
कार्नी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली. कार्नी (59) ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह ली, जिन्होंने जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी. लिबरल पार्टी द्वारा नया नेता चुने जाने तक ट्रूडो सत्ता में बने रहे.
मार्क कार्नी ने भारत के साथ संबंध सुधारने की बात कही है. वे दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव को ख़त्म करना चाहते हैं. चुनावों से पहले उन्होंने कहा था कि अगर वे प्रधानमंत्री बने तो भारत के साथ व्यापारिक संबंध बहाल करेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, वे जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का गठन करेंगे. उनकी कैबिनेट में करीब 15-20 मंत्री होने की संभावना है. जबकि अभी पीएम समेत 37 मंत्री सरकार में हैं. इसका मतलब ये हुआ कि मंत्रिमंडल की संख्या आधी घट जाएगी. अपने कार्यकाल में उन्हें अमेरिका के साथ ही भारत से बिगड़े रिश्तों को भी सुधारने की पहल करनी होगी, जिन्हें निवर्तमान पीएम जस्टिन ट्रूडो ने रसातल में पहुंचा दिया था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



