Manimajra: मनीमाजरा के गोविंदपुर में बड़ा हादसा, लगातार बारिश के कारण मकान की छत गिरने से तीन बच्चे घायल

Manimajra Roof Collapse: मनीमाजरा के गोविंदपुर इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। गोविंदपुर स्थित (Manimajra Roof Collapse) मकान नंबर 1119 की छत…

Manimajra: मनीमाजरा के गोविंदपुर में बड़ा हादसा, लगातार बारिश के कारण मकान की छत गिरने से तीन बच्चे घायल

Manimajra Roof Collapse:

मनीमाजरा के गोविंदपुर इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। गोविंदपुर स्थित (Manimajra Roof Collapse) मकान नंबर 1119 की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद तीन छोटे बच्चे मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Manimajra Roof Collapse, तीन घायल-

घायल बच्चों की पहचान राहुल, गौरव और सन्नी के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दो बच्चों की हालत स्थिर है, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मकान काफी पुराना था। हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण उसकी संरचना कमजोर हो गई थी, जिससे छत गिरने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के सटीक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी विजय सिंह और मनीमाजरा थाना प्रभारी मनिंदर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

अन्य ख़बरें जानें-
Punjab Rainfall: पंजाब में रात से भारी बारिश के और ओलावृष्टि का क्रम लगातार जारी, जलमगन हुई सड़कें
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *