Mahendragarh Lightning: महेंद्रगढ़ जिले में 27 बकरियां आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही मर गई, बकरी चराने वाला ग्वालिया

Mahendragarh lightning: महेंद्रगढ़ जिले के नांगल सिरोही के समीप स्थित खेड़की गांव में कल शाम अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से बड़ा…

Mahendragarh Lightning: महेंद्रगढ़ जिले में 27 बकरियां आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही मर गई, बकरी चराने वाला ग्वालिया

Mahendragarh lightning:

महेंद्रगढ़ जिले के नांगल सिरोही के समीप स्थित खेड़की गांव में कल शाम अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें खेतों में बकरी चराने के लिए निकले ग्वालिये की 27 बकरियां आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही मर गई। जबकि बकरी चराने वाला ग्वालिया भी बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया जिसका नारनौल के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

27 बकरियों की मौत

नारनौल में मौसम एकदम से बदल गया। आसमान में बादल छाए और बरसात होने लगी इसी दौरान जिले के गांव खेड़की में एक बड़ा हादसा हो गया। बरसात के चलते खेतों में बकरी चरा रहे एक व्यक्ति ने मौसम बिगड़ते देख अपनी सभी बकरियों को एक पेड़ के नीचे ले आया। दौरान आसमान से आसमानी बिजली गिरी और बिजली गिरने से मौके पर ही 27 बकरियों की मौत हो गई यही नहीं बल्कि बकरी चराने वाले ग्वालिये पर भी बिजली गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसका नारनौल के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पशु चिकित्सक डॉक्टर अनिल कुमार ने आज घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि आसमानी बिजली गिरने से 27 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

अचानक बदला मौसम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समय मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेतों में चर रही बकरियों के झुंड पर बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ हुई इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत मौके की ओर दौड़े, जहां बड़ी संख्या में बकरियां मृत पड़ी मिलीं। हादसे के समय बकरियों के साथ मौजूद चरवाहा गौरव भी बिजली की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। पशुपालक सुनील कुमार ने कहा कि उनका बेटा खेत में बकरियां चराने के लिए आया था और उस पर आसमानी बिजली गिर गई जिसके कारण उनकी 27 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई और उनका बेटा भी आसमानी बिजली गिरने से बुरी तरह से झुलस गया पशुपालक सुरेश कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए क्योंकि पशुपालक पालने के अलावा उनके पास कोई रोजी-रोटी का साधन नहीं है

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur LPG Gas Shortage: गुरदासपुर में एलपीजी गैस की कमी से लोग परेशान

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *