Ludhiana Congress Leader Murder: लुधियाना में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान की हत्या, दो बाइक सवार युवकों ने तेजधार हत्यार से किया हमला, आरोपी मौके से फरार

Ludhiana Congress Leader Murder: लुधियाना के तखरां में दो बाइक सवार युवकों ने कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी पर तेजधार हथियार से वार कर…

Ludhiana Congress Leader Murder: लुधियाना में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान की हत्या, दो बाइक सवार युवकों ने तेजधार हत्यार से किया हमला, आरोपी मौके से फरार

Ludhiana Congress Leader Murder:

लुधियाना के तखरां में दो बाइक सवार युवकों ने कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। इससे उनकी हत्या हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही माछीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि थाना कूमकलां पुलिस के साथ एसीपी इंद्रजीत सिंह बोपाराय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परमिंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बस स्टैंड़ में किया हमला

रविवार देर शाम परमिंदर तिवारी गांव तखरां के बस स्टैंड पर मौजूद थे। चश्मदीदों ने बताया कि दो अज्ञात युवकों ने परमिंदर तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। तिवारी का बेटा कुछ समय बाद उसी रास्ते से गुजरा तो देखा कि उसके पिता को खून से लथपथ देखा। इसके बाद उन्हें माछीवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद, लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

100 नंबर कॉल नहीं की रिसीव

चश्मदीद ने दावा किया कि जब वारदात को अंजाम देते बक्त, उसने 100 नंबर पर फोन किया था। आरोप है कि बार-बार रिंग जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कॉल रिसीव नहीं की गई। एसीपी इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि पहले हदबंदी के अनुसार माछीवाड़ा पुलिस जांच कर रही थी लेकिन अब कूमकलां पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में आज भी गिरावट, जानिए आज दाम में कितनी कमी हुई और क्या है आज के दाम?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *