Parliament Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कुल 16 विधेयक पारित

Lok Sabha proceedings adjourned indefinitely: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करते हुए कहा कि सत्र…

Lok Sabha proceedings adjourned indefinitely: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करते हुए कहा कि सत्र के दौरान वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित 16 विधेयक पारित किए गए.

विपक्षी सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी के बीच उन्होंने कहा, “(बजट) सत्र में 26 बैठकें हुईं और कुल उत्पादकता 118 प्रतिशत से अधिक रही।” राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में 173 सदस्यों ने भाग लिया.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन में केंद्रीय बजट पर चर्चा में 169 सदस्यों ने भाग लिया, जबकि सत्र के दौरान 10 सरकारी विधेयक पेश किए गए और वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 सहित 16 विधेयक पारित किए गए.

उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल तक के सत्र में शून्यकाल के दौरान 202 सदस्यों ने लोक महत्व के मुद्दे उठाए, जो सदन में एक रिकार्ड है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *