Railway New Rule: टिकट कन्फर्म हो तो ही घर से निकलें, स्टेशन पर नहीं मिलेगी एंट्री, जानें नए नियम

Railway New Rule: अगर आप ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रेलवे ने एक नया…

Railway New Rule: अगर आप ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रेलवे ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अब केवल उन्हीं यात्रियों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति होगी, जिनकी टिकट कन्फर्म हो गई है. जिन यात्रियों की टिकटें प्रतीक्षा सूची में हैं या जिनके पास कोई टिकट नहीं है, उन्हें बाहर प्रतीक्षा कक्ष में इंतजार करना होगा. यह नियम देश के 60 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लागू किया जाएगा. दिल्ली के आनंद विहार, वाराणसी, अयोध्या और पटना जैसे स्टेशनों पर इसे पहले ही लागू किया जा चुका है.

भीड़ नियंत्रित करने के लिए लागू किए गए नियम
रेलवे स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ और भगदड़ की घटनाओं को रोकने के लिए यह नया नियम लागू किया गया है. हाल ही में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कठोर कदम उठाया है. पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि त्योहारों के दौरान नई दिल्ली, पटना, सूरत, प्रयागराज जैसे रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ हो जाती है, जिसके कारण अव्यवस्था होती है. इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने निर्णय लिया है कि केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

नए नियम
यदि आपके पास कन्फर्म टिकट है, तो आप सीधे रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर सकते हैं और अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं.
यदि आपकी टिकट प्रतीक्षा सूची में है तो आपको स्टेशन के बाहर प्रतीक्षा कक्ष में इंतजार करना होगा. लेकिन यदि आपका टिकट जनरल डिब्बे का है तो आपको ट्रेन आने पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.
स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए सुरक्षा जांच की जाएगी ताकि केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए.

यात्रियों को क्या लाभ होगा?
रेलवे स्टेशनों पर भीड़ कम होगी, जिससे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसी घटनाएं नहीं होंगी.
यात्रियों को बेहतर बैठने की व्यवस्था मिलेगी क्योंकि अनावश्यक भीड़ नहीं होगी.
सुरक्षा में सुधार होगा क्योंकि स्टेशन परिसर के अंदर केवल वास्तविक यात्री ही होंगे.
यात्रा अधिक आरामदायक होगी, क्योंकि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ नहीं होगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *