Khanna Ransom Case:
खन्ना में एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कथित पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह सराओ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पिता-पुत्र दोनों की संलिप्तता सामने आई है। यह मामला पायल क्षेत्र का है, जहां हाल ही में एक आढ़ती से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी।
शगनप्रीत सिंह और पंजाब में रह रहे उसके पिता की साजिश
फिरौती मांगने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल बताकर पीड़ित को धमकाया था। शिकायत मिलने के बाद खन्ना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूत मिले, जिनके आधार पर यह सामने आया कि फिरौती की मांग ऑस्ट्रेलिया में बैठे शगनप्रीत सिंह और पंजाब में रह रहे उसके पिता सौदागर सिंह ने मिलकर की थी। इसके बाद पुलिस ने सौदागर सिंह को पायल से गिरफ्तार कर लिया।
सौदागर सिंह को घर से उठाया
दुसरी तरफ शगनप्रीत सिंह की मां दलजीत कौर ने चंडीगढ़ डीजीपी को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस ने उनके पति सौदागर सिंह को घर से उठाया, अवैध रूप से हिरासत में रखा, मारपीट की और 10 लाख रुपए की मांग की। दलजीत कौर का कहना है कि उनके पति इस समय अवैध हिरासत में हैं और उनकी जान को खतरा है।
व्यापारी को फिरौती की कॉल
डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि कुछ दिन पहले पायल इलाके में बलविंदर सिंह उर्फ डोनी बल जो अमृतसर के ब्यास का रहने वाला है। इसकी तरफ से व्यापारी को फिरौती की कॉल की गई थी। सूचना मिलने पर थाना पायल में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि डोनी बल के साथ शगनप्रीत सिंह फतेहगढ़ निवासी भी इस घटना में शामिल था। वर्तमान में शगनप्रीत सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहता है और उसका पिता सौदागर सिंह भी इसमें शामिल है। शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर को इस मामले में गिरफ्तार कर दिया गया है।
अन्य ख़बरें जानें-
Faridabad Accident: फरीदाबाद में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज सवार ने ले ली 28
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



