Ambala Jaundice: अंबाला के गांव में फैला पीलिया, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गांव में भेजी स्वास्थ्य जांच टीम, 16 लोगों की पीलिया होने की पुष्टि

Ambala Jaundice: अंबाला के आसपास एक साथ 16 बच्चों में पीलिया के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप सा मच गया। ऐसे में स्वास्थ्य…

Ambala Jaundice: अंबाला के गांव में फैला पीलिया, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गांव में भेजी स्वास्थ्य जांच टीम, 16 लोगों की पीलिया होने की पुष्टि

Ambala Jaundice:

अंबाला के आसपास एक साथ 16 बच्चों में पीलिया के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप सा मच गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मामले को लेकर जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राकेश सहल ने बताया कि लगभग 16 बच्चों में पीलिया के लक्षण मिले हैं। ऐसे में MMU वैन को स्वास्थ्य विभाग की टीम और दवाइयां सहित गांव में भेजदिया गया है।

वहाँ हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जा रहा है। और स्थिति पर पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है। पीलिया फैलने का मुख्य कारण उन्होंने गांव में आ रहे गंदे पानी की सप्लाई बताया तथा उन्होंने इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि दूषित पानी की वजह से यह बीमारी फैलती है।

अन्य ख़बरें जानें-

Kerala to Keralam: केरल का नाम बदलकर केरलम करने को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, जानें क्यों बदल रहें है नाम और शशि थरूर ने क्या कहा?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *