Jammu and Kashmir: वक्फ अधिनियम पर हंगामे के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा 15 मिनट के लिए स्थगित

Jammu and Kashmir news: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को वक्फ (waqf act) अधिनियम पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल स्थगित करने की अनुमति नहीं दिए जाने…

Jammu and Kashmir news: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को वक्फ (waqf act) अधिनियम पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल स्थगित करने की अनुमति नहीं दिए जाने पर हुए हंगामे के बीच अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नजीर गुरेजी और तनवीर सादिक के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने वक्फ अधिनियम पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल स्थगित करने का प्रस्ताव रखा। नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों सहित कुल नौ सदस्यों ने इस मुद्दे पर अध्यक्ष को नोटिस दिया था.

इस प्रस्ताव का भारतीय जनता पार्टी ने विरोध किया. सदन के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सदस्यों ने इसका विरोध किया जिससे सदन में शोरगुल शुरू हो गया जो दो मिनट से अधिक समय तक चला. विधानसभा अध्यक्ष राथर ने सदन के नियम 58 का हवाला देते हुए कहा कि यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है. इसलिए प्रश्नकाल स्थगित कर इस पर चर्चा नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा, ‘मैं सदन में स्थगन की अनुमति नहीं दे सकता क्योंकि मामला न्यायालय में लंबित है.’

अध्यक्ष राठौर ने सदन के नियम 58 का हवाला देते हुए कहा कि मामला फिलहाल अदालत में है, इसलिए प्रश्नकाल स्थगित कर इस पर चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, “मैं सदन में कार्यवाही स्थगित नहीं कर सकता, क्योंकि मामला अदालत में लंबित है.”

अध्यक्ष की टिप्पणी के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और पीडीपी के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रश्नकाल स्थगित करने की मांग की तथा अध्यक्ष के आसन की ओर मार्च किया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *