Jalandhar Mother Murders Child:
पंजाब के जालंधर में गांव सोहल जगीर के छह वर्षीय अर्शप्रीत सिंह की हत्या के मामले में मां को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी मां कुलविंदर कौर को उम्रकैद के साथ 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। आठ जून 2020 को, मासूम अर्शप्रीत की उसकी ही मां ने हत्या कर दी थी।
दादा-दादी के साथ सोने के कारण कर दी हत्या-
अदालत में पेश गवाही के अनुसार, अर्शप्रीत अपने दादा-दादी के बेहद करीब था इसलिए उनके साथ ही सोता था। इसी बात को लेकर घर में विवाद रहता था। घटना वाली रात भी बच्चा अपनी दादी के पास सोने की जिद कर रहा था। 80 वर्षीय दादा अवतार सिंह ने कोर्ट में बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे पोते की चीख सुनकर वह और उनकी पत्नी कमरे में पहुंचे। बहू कुलविंदर कौर के हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू था। अर्शप्रीत खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
गुस्से में अपने बच्चे को मारा
ट्रायल के दौरान कुलविंदर कौर ने शुरुआत में अपनी सास पर आरोप लगाने की कोशिश की। बाद में अदालत में अपराध स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि सास से अनबन और बेटे की रोज-रोज दादी के पास सोने की जिद से वह मानसिक रूप से परेशान थी। गुस्से में आकर उसने बेटे पर चाकू से वार कर दिए। करीब साढ़े पांच साल चले ट्रायल में दादा-दादी की गवाही निर्णायक साबित हुई।
अन्य ख़बरें जानें-
Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में मंदिर भगदड़ के कारण 8 लोगों की मौत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



