Jalandhar Bulldozer Action Aganest Smugglers:
जालंधर की बस्ती बावा खेल में राजन नगर में प्रशासन द्वारा तस्कर (Jalandhar Bulldozer Action) के घर पर एक्शन लिया जा रहा है. यह कार्रवाई नगर निगम और पुलिस की मौजूदगी में की गई. इसके तहत तस्कर के अवैध तरीके से बने घरों पर पीला पंजा चलाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम द्वारा नरिंदर कुमार उर्फ बाबा को नोटिस भी दिया जा चुका है. नोटिस का जवाब ना मिलने के कारण आज पुलिस की मौजूदगी में उसके घर पर कार्रवाई की जा रही है.
Jalandhar Bulldozer Action, एसीपी और एसएचओ रहे मौजूद-
इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ एसीपी आतिश भाटिया और बस्ती बावा खेल के एसएचओ मौके पर मौजूद रहे. वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने कहा कि उन्हें नगर निगम की टीम द्वारा पत्र जारी किया गया था. इसमें नरिंदर कुमार उर्फ बाबा के घर पर पीला पंजा चलाने को लेकर कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी.जिसको लेकर वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे है.
उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया कि नरिंदर कुमार उर्फ बाबा पर तस्करी सहित अलग-अलग मामलों में 14 एफआईआर दर्ज है. आरोपी के घर पर अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की जा रही है. सरकार की ओर से चलाई गई युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत तस्कर के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है.



