Jalandhar Gas Crices:
ईरान-अमेरिका-इसराइल के बीच बढ़ते तनाव से ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी अनिश्चितताओं का दौर तेज है। देश के कई हिस्सों में पैट्रोल, डीजल और एल.पी.जी. की उपलब्धता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है। जालंधर में भी लोगों द्वारा पैट्रोल-डीजल और एल.पी.जी. सिलैंडरों की अधिक खरीदारी किए जाने की सूचनाएं सामने आईं। इसके बाद जिला प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने (Jalandhar Gas Crices) के लिए तुरंत बैठक बुलाई।
घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में पैट्रोल, डीजल और एल.पी.जी. की कोई कमी नहीं है। घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि जिले में इन जरूरी ईंधनों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य तरीके से काम कर रही है। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने से बचें।
Jalandhar Gas Crices
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बुधवार को पैट्रोलियम कंपनियों और गैस एजैंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले में उपलब्ध स्टॉक और सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में एल.पी.जी., पैट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है।
जमाखोरी- कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
बैठक में तेल कंपनियों के अधिकारियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि सभी पैट्रोल पम्पों और गैस एजैंसियों को नियमित रूप से सप्लाई मिल रही है। आगे भी इसमें किसी प्रकार की रुकावट की संभावना नहीं है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पैट्रोल पम्पों और गैस एजैंसियों पर स्टॉक की नियमित निगरानी है। किसी भी स्थिति में जरूरी वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति या संस्था अफवाह फैलाने, जमाखोरी करने या कालाबाजारी करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य ख़बरें जानें-
US Oil Tanker Attacked: अमेरिकी तेल टैंकर पर इराक़ में ईरान का हमला
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



