Iran-US-Israel War Update: क़तर में अमेरिकी एयर बेस पर ईरान की मिसाइल ने किया हमला, ईरान में 181 बच्चों समेंत 1097 की मौत?

Iran-US-Israel War: ईरान-अमेरिका- इसराइल के युद्द के बीच क़तर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरान की ओर से देश पर को बैलिस्टिक मिसाइलों…

Iran-US-Israel War Update: क़तर में अमेरिकी एयर बेस पर ईरान की मिसाइल ने किया हमला, ईरान में 181 बच्चों समेंत 1097 की मौत?

Iran-US-Israel War:

ईरान-अमेरिका- इसराइल के युद्द के बीच क़तर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरान की ओर से देश पर को बैलिस्टिक मिसाइलों से ने निशाना बनाया गया. इसके साथ ईरान पर मानवाधिकार की रिपोर्ट को जानकर आप परेशान रह जाएंगे. आयोग ने दावा किया है कि वहां 1,097 लोगों की मौत और 5,402 घायल है.

Iran-US-Israel War Update:एक एयरबेस में गिरी-

क़तर के मंत्रालय के मुताबिक़, ईरान की ओर से देश पर को बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक मिसाइल को क़तर के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया. दूसरी मिसाइल अल उदेद एयर बेस पर गिरी, जो इस इलाक़े में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य ठिकाना है. क़तर ने कहा है कि इस हमले में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है. अभी तक अमेरिका की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Iran-US-Israel War Update, 1,097 नागरिकों की मौत-

मानवाधिकार संगठन का दावा, ईरान में हज़ार से ज़्यादा नागरिकों की मौत हुई है. इसराइल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी (एचआरएएनए) का कहना है- कि 28 फ़रवरी से अब तक ईरान में 1,097 नागरिकों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है. संस्था के मुताबिक़, मरने वालों में 10 साल से कम उम्र के 181 बच्चे भी शामिल हैं. वहीं घायलों की संख्या बढ़कर 5,402 हो गई है, जिनमें 100 बच्चे बताए गए हैं.

Iran-US-Israel War Update: ईरान में 181 बच्चों समेंत 1097 की मौत?

एचआरएएनए का कहना है कि पिछले 24 घंटों में ही कम से कम 104 हमले दर्ज किए गए हैं. इन हमलों में सैन्य ठिकानों के साथ-साथ अस्पतालों और रिहायशी इलाक़ों को भी निशाना बनाया गया है. संस्था ने यह भी कहा है कि सैकड़ों अन्य मौतों की ख़बरों की अभी जांच की जा रही है.

अन्य ख़बरें जानें-

Jalandhar Encounter: जालंधर में सरपंच पर हमले के मामले पुलिस की कार्रवाई, बदमाश का एनकाउंटर

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

BY- Anil Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *