US Oil Tanker Attacked:
इराक में अमेरिका का तेल टैंकर पर ईरान ने हमला किया. इस हमले में एक भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई है. ईराक में मौजूद भारतीय दूतावास और नौवहन निदेशायल, मुबंई ने बताया कि अमेरिका के स्वामित्व वाले और मार्शल द्वीप के झंडे वाले तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर इराक के क्षेत्रीय जल के अंदर खोर अल जुबैर बंदरगाह पर एक ईरानी “सुसाइड” नाव द्वारा हमला किया गया था. तेल टैंकर पर सवार बाकी के 27 चालक दल और कर्मियों को बचा लिया गया है। US Oil Tanker Attacke
एक भारतीय की मौत
इराक़ में भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा है कि कच्चा तेल ले जा रहा अमेरिका का एक टैंकर इराक़ के बसरा के पास हमले का शिकार हुआ है. दूतावास के मुताबिक़, इस हमले में एक भारतीय की मौत हो गई. हालांकि दूतावास ने यह नहीं बताया कि यह हमला किसने किया.
मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जारी बयान में दूतावास ने कहा, 11 मार्च, 2026 को इराक़ के बसरा के पास मार्शल आइलैंड्स के ध्वज वाले एक अमेरिकी कच्चे तेल के टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर हमला किया गया.

बयान में कहा गया है कि जहाज़ पर मौजूद बाक़ी 15 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है. बगदाद स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह इराक़ी अधिकारियों और बचाए गए भारतीय नाविकों के साथ लगातार संपर्क में है और हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है. दूतावास ने मृतक क्रू सदस्य के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है.
अन्य ख़बरें जानें-
Gobindgarh LPG Shortage: गैस सप्लाई की कमी से एशिया की सबसे बड़ी लोहा नगरी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



