International Shivratri Festival: मंड़ी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, देव वाद्ययंत्रों से गूंज, देव कमरूनाग के आगमन के साथ 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण, जानिए इस बार क्या है खास?

International Mandi Shivratri Festival: हिमाचल प्रदेश के मंड़ी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज आज से हुआ। इस बार मंडी शहर की स्थापना के पांच…

International Shivratri Festival: मंड़ी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, देव वाद्ययंत्रों से गूंज, देव कमरूनाग के आगमन के साथ 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण, जानिए इस बार क्या है खास?

International Mandi Shivratri Festival:

हिमाचल प्रदेश के मंड़ी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज आज से हुआ। इस बार मंडी शहर की स्थापना के पांच सौ साल पूरे होने से यह महोत्सव खास हो जाता है। शिवरात्रि महोत्सव का आगाज देव कारज को बडा देव कमरूनाग के आगमन (International Shivratri Festival) के साथ हुआ। देव कमरूनाग सहित छह अन्य देवी-देवता भी छोटी काशी पहुंच गए हैं। महोत्सव कमेटी ने बडा देव कमरूनाग सहित अन्य सभी देवी देवताओं का मंडी की सीमाओं में प्रवेश करते ही परंपरागत विधिविधान से पूजा-अर्चना की है।

International Mandi Shivratri Festival: 
International Mandi Shivratri Festival:  बड़ा देऊ कमरूनाग

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 की शुरूआत आराध्य देव बड़ा देव कमरूनाग मंडी पंहुचने के साथ हुई। राजा माधोराय मंदिर में उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि महोत्सव समिति अपूर्व देवगन ने उनका विधिवत स्वागत किया और पूजा-अर्चना की है। यहां बड़ा देव कमरूनाग का राज माधोराय के साथ भव्य मिलन भी हुआ। बड़ा देव कमरूनाग आगामी सात दिनों तक टारना माता मंदिर में विराजमान रहेंगे।

International Shivratri Festival, 216 देवी-देवतआ आमंत्रित-

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 16 से 22 फरवरी तक किया जाएगा। इसमें जनपद के 216 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के आगाज से पहले पंचवक्त्र मंदिर किनारे व्यास की महाआरती की जाएगी। इसके अलावा लेजर शो सहित व्यास आरती की तैयारियों की समीक्षा मंडी डीसी ने की है। इस महाआरती में पहली बार डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से शिरकत कर रहे हैं।

पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास महाआरती –

महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस बार शिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर सायं छह बजे पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

International Mandi Shivratri Festival
International Mandi Shivratri Festival. पंचवक्त्र महादेव मंदिर

तैयारियां जांचने अतिरिक्त उपायुक्त, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, उपमंडलाधिकारी (ना.) आदि भी नदी किनारे पहुंचे हैं। इस बार डिप्टी सीएम करेंगे शिरकत मंडी शिवरात्रि महोत्सव में आयोजित होने वाली जलेब में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, जबकि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री पहली बार जलेब का हिस्सा बनेंगे।

भक्तिमय हुआ मंड़ी-

देवताओं के आगमन से पूरा वातावरण को ही भक्तिमय है। बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचते ही शिवरात्रि महोत्सव के पारंपरिक कारज विधिवत प्रारंभ हो गए। छोटी काशी पहुंचे इन देवी-देवताओं में श्रीदेव ढगांडू शारटी, श्रीसुख देव ऋषि, श्रीदेवी बगलामुखी बाखली और श्रीदेवी बूढ़ी भैरवा पंडोह का स्वागत गुरुद्वारा के पास और श्रीबूढ़ा बिंगल जी और उनके बजीर जी का स्वागत विक्टोरिया पुल पर किया गया। इन सभी देवताओं का प्रशासनिक अधिकारी, सर्व देवता सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सर्व देवता समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी हरीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Mandi Accident: हिमाचल के मंड़ी में शिवरात्रि की सुबह दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, जानिए कितनों की हो गई मौत?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

By- Anil Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *