Gautam Gambhir Threat News: पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान मुख्य कोच गौतम गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है. बुधवार को उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर एफआईआर के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और अपने परिवार के लिए सुरक्षा मांगी.
(Indian cricket team head coach Gautam Gambhir receives death threat from ISIS news in hindi)
रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल को गंभीर को दो धमकी भरे ईमेल मिले। एक ईमेल दोपहर में आया और दूसरा शाम को आया। दोनों में ‘आई किल यू’ (I Kill U) संदेश लिखा था. यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है. नवंबर 2021 में सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्हें इसी तरह का एक ईमेल मिला था.(Gautam Gambhir Threat News in hindi)
गंभीर ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया आक्रोश
बता दें गंभीर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की. पहलगाम में मंगलवार को बायसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में 26 नागरिकों की मौत हो गई, जिसमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे.
यह 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद सबसे भयानक घटना है. पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. गंभीर ने एक्स पर लिखा था, ‘मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत स्ट्राइक करेगा।
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



