Nikhil Gupta Pleaded Guilty USA:
अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में निखिल गुप्ता ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को स्वीकारा है. उन पर पन्नू की हत्या में शामिल होने के आरोपी था। वे एक भारतीय नागरिक है. हत्या की कथित साजिश विफल रही थी. निखिल गुप्ता ने शुक्रवार (USA Nikhil Gupta Guilty) को अपराध स्वीकार कर लिया. सजा की तारीख 15 मार्च है. निखिल गुप्ता ने खालिस्तानी आतंकवादी पगुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
USA Nikhil Gupta Guilty, मुख्य तीन आरोप-
शुक्रवार को अमेरिकी अदालत में पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में दोषी करार कबूल कर लिया. मैनहट्टन की संघीय अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस दौरान निखिल गुप्ता ने अपने ऊपर लगे तीनों आरोपों हत्या के लिए सुपारी लेना, हत्या की साजिश रचना और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिशमें खुद को दोषी बताया. इस कबूलनामे का मतलब है कि निखिल गुप्ता अमेरिका में रहने वाले आतंकी पन्नू की हत्या की योजना बना रहे थे. निखिल गुप्ता ने कहा कि हां मैंने ने ये अपराध किए हैं.
40 साल की हो सकती है सजा-
अमेरिकी अटार्नी दफ्तर के प्रवक्ता की मानें तो निखिल गुप्ता ने जिन तीन आरोपों में अपना गुनाह कबूल किया है. उन चार्ज में कुल मिलाकर अधिक से ज़्यादा 40 साल जेल की सज़ा हो सकती है. इससे पहले अदालत के सामने निखिल गुप्ता पेश हुए हैं और उन्होंने कभी अपना जुर्म कबूल नहीं किया. मजिस्ट्रेट न्यायाधीश सारा नेटबर्न ने सिफारिश की कि जिला न्यायाधीश मैरेरो याचिका स्वीकार करें. अब सुनवाई की तारीख 15 मार्च तय की गई है. हालांकि, सजा का ऐलान 29 मई को होगा.
क्या है मामला?
निखिल गुप्ता को जून 2024 में चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था. निखिल गुप्ता मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में माना कि उन्होंने 2023 के बीच में न्यूयॉर्क शहर में मौजूद प्रतिबंधित ग्रुप सिख्स फॉर जस्टिस को लीड करने वाले एक्टिविस्ट पन्नून को मारने के लिए एक ऐसे व्यक्ति को $15,000 दिए थे. जिसे वह हिटमैन मानता था. उसने शुरू में इन आरोपों को गलत बताया था. US लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि निखिल गुप्ता को भारत सरकार के एक कर्मचारी ने भाड़े पर हत्या की साज़िश के लिए भर्ती किया था.
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



