Indian citizen murdered in Canada: कनाडा में भारतीय नागरिक की हत्या, दूतावास ने मदद का आश्वासन दिया

Indian citizen murdered in Canada News: कनाडा के रॉकलैंड में एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर…

Indian citizen murdered in Canada News: कनाडा के रॉकलैंड में एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. भारतीय दूतावास ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का वादा किया है. दूतावास स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर काम कर रहा है.

कनाडा स्थित भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा कि ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपकर एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत से हम बेहद दुखी हैं. पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. हम शोकग्रस्त परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय सामुदायिक एसोसिएशन के माध्यम से निकट संपर्क में हैं.

इस हत्या के संबंध में स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा आज सुबह क्लेरेंस-रॉकलैंड में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है और जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद पुलिस मामले में और सख्त हो गई है.

जिसके चलते यह पता लगाने की जांच की जा रही है कि हमलावर ने युवक को क्यों निशाना बनाया. इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या कोई पुरानी दुश्मनी है या कुछ और. पुलिस टीम पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *