India vs Pakistan T20 World Cup:
एक बड़े ड्रामें के बाद आखिर क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को होने वाला है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाले मैच का सभी क्रिकेट के चाहने (India vs Pakistan T20 World Cup 2026) वालों को इंतजार है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया और सलमान आगा की पाकिस्तानी टीम के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है।
ICC और PCB ने इस मैच-
मैदान के बाहर के विवादों को पीछे छोड़ते हुए ICC और PCB ने इस मैच के लिए हाथ मिला लिया है। अब सारी नजरें कोलंबो की स्पिन पिच पर टिकी हैं, जहां भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के स्पिनर्स का सामना करना होगा। एशिया कप 2025 में भारत का पलड़ा भारी रहा था, लेकिन ये देखना होगा कि क्या आज सूर्या की सेना पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रख पाएगी?
बारिश की 94 फीसदी संभावना –
मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश की 94 फीसदी संभावना है। जबकि कोलंबो में मौसम हमेशा काफी असंभावित-सा रहा है,। जब आज के मैच की बात करें तो मैच रद होने की काफी संभावना है।अगर भारत-पाक मैच बारिश के चलते रद होता है तो दोनों टीमों के बीच अंक बंट जाएंगे। ये एक ग्रुप स्टेज मैच है, इसलिए कोई रिजर्व-डे नहीं हैं।
अब तक 16 मुकाबले-
अगर बात करें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं और ये सभी मुकाबले मल्टी टीम टूर्नामेंट में खेले गए। इनमें भारत का पलड़ा बहुत भारी रहा है। भारत ने 13 मैचों में पाकिस्तान को हराया है, जबकि पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 3 टी20 मैचों में जीत मिली।



