India vs New Zealand World Cup 2026:
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने हैं। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। भारत ने इंग्लैंड को शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री मारी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया अपना टाइटल डिफेंड करना चाहेगी, तो कीवी टीम पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी।
IND vs NZ Final T20 World Cup, अब तक का रिकार्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया का दबदबा रहा है। मेन इन ब्लू ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जिसमें दो सुपर ओवर की जीत शामिल है। कीवियों ने 11 मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। अगर टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो दोनों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं और भारत को तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
IND vs NZ, दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन।
अन्य ख़बरें जानें-
पंजाब बजट 2026-27: भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिभाशाली लोगों में निवेश- हरजोत बैंस
बजट की सारी अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



