Noida Airport Inauguration: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानिए इस मौके पीएम मोदी ने पेट्रोल, डीज़ल और गैस के ‘संकट’ पर क्या कहा?

Noida International Airport Inauguration: प्रधानमंत्री ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. इसकी लागत 11,282 करोड़ रुपये है. नोएडा इंटरनेशनल…

Noida International Airport Inauguration: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानिए इस मौके पीएम मोदी ने पेट्रोल, डीज़ल और गैस के 'संकट' पर क्या कहा?

Noida International Airport Inauguration:

प्रधानमंत्री ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. इसकी लागत 11,282 करोड़ रुपये है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण की लागत 11,282 करोड़ रुपये है. यह एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसकी कुल लागत लगभग 29,560 करोड़ रुपये है. इसका मक़सद जेवर को उत्तर भारत का बड़ा एविएशन हब (Noida Airport Inauguration) बनाना है.

विकसित यूपी, विकसित भारत

पीएम मोदी ने कहा कि, यह प्रोजेक्ट युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देगा. हम ‘विकसित यूपी, विकसित भारत’ अभियान का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश अब देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं.

युद्ध की वजह से कई देशों में संकट

प्रधानमंत्री ने कहा है कि मध्य पूर्व के युद्ध से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीज़ल, गैस और दूसरी ज़रूरी चीज़ों का संकट पैदा हो गया है. आप सभी देख रहे हैं कि दुनिया कितनी चिंतित है. पिछले एक महीने से पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है. हर देश इससे निपटने की कोशिश कर रहा है. हमारा भारत भी अपने नागरिकों की ताक़त के भरोसे करके पूरी शक्ति से इस संकट का सामना कर रहा है. जिस क्षेत्र में युद्ध हो रहा है, वहां से भारत बहुत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस मंगवाता है. इसलिए सरकार हर वह क़दम उठा रही है, जिससे आम परिवारों और हमारे किसानों पर इस संकट का बोझ न पड़े.

भारत सरकार की नीतियां हमेशा देश हित में

पीएम ने आगे कहा कि, मैं उत्तर प्रदेश और पूरे देश की सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करता हूं कि ऐसे समय में कोई भी बयान न दें जिससे देश का नुक़सान हो. भारत सरकार की नीतियां हमेशा देश के हित को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं. पीएम ने यह भी कहा कि, जो लोग ग़ैर जिम्मेदाराना राजनीतिक बातें करते हैं, उन्हें थोड़े समय के लिए फ़ायदा हो सकता है, लेकिन देश को नुक़सान पहुंचाने वाले कामों को जनता कभी माफ़ नहीं करती. कोविड संकट के दौरान भी कुछ लोगों ने वैक्सीन को लेकर अफ़वाहें और ग़लत बातें फैलाई थीं, लेकिन जनता ने ऐसी राजनीति को ठुकरा दिया.

अन्य ख़बरें जानें-

CBI investigation in Bhullar Case: DIG हरचरण सिंह भुल्लर के मामले में CBI की जांच तेज

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *