Iran Neutralised Starlink: ईरान में बहुस्तरीय डिजिटल दमन अभियान,108 स्टारलिंक उपकरण ज़ब्त किए, देश में इंटरनेट बंदी का 19वां दिन

Iran Neutralised Starlink: ईरान ने एक बहुस्तरीय डिजिटल दमन अभियान शुरू किया. जिसके परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में एलोन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा…

Iran Neutralised Starlink: ईरान में बहुस्तरीय डिजिटल दमन अभियान,108 स्टारलिंक उपकरण ज़ब्त किए, देश में इंटरनेट बंदी का 19वां दिन

Iran Neutralised Starlink:

ईरान ने एक बहुस्तरीय डिजिटल दमन अभियान शुरू किया. जिसके परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में एलोन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप हो गई. ईरानी इंटरनेट अधिकारों की निगरानी करने वाले समूह Filter.Watch के अनुसार , तेहरान में पैकेट लॉस 30% से बढ़कर 80% से अधिक हो गया. यह किसी राष्ट्र द्वारा आंतरिक राजनीतिक संकट के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर स्टारलिंक को सफलतापूर्वक निष्क्रिय करने का पहला सत्यापित मामला था.

108 उपकरण ज़ब्त-

ईरान की इकोनॉमिक सिक्युरिटी पुलिस के प्रमुख हुसैन रहीमी ने कहा है कि पुलिस ने स्टारलिंक के 108 उपकरण ज़ब्त किए हैं. फ़ारसी के मुताबिक़, पुलिस अधिकारी ने कहा, “ताज़ा मामले में, कुर्दिस्तान प्रांत में बैकपैक में छिपाए गए 51 स्टारलिंक उपकरण बरामद किए गए. उन्होंने कहा कि स्टारलिंक उपकरणों को अब “सुरक्षा के लिए ख़तरा” माना जा रहा है और इसे रखने वालों के ख़िलाफ़ निश्चित रूप से गंभीर कार्रवाई की जाएगी.

19वें दिन इंटरनेट ठप –

ईरान में इंटरनेट सेवा ठप होने का सिलसिला 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है. ऐसे में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट ईरान और विदेशों के बीच संचार के कुछ गिने-चुने साधनों में से एक बन गया है. बीते दिसंबर के अंत में और जनवरी की शुरुआत में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या हज़ारों में बताई जा रही है. अमेरिका स्थित ईरानी ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी (एचआरएएनए) का कहना है कि उसने पिछले तीन हफ़्तों में कम से कम 2400 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की पुष्टि की है, जिनमें 12 बच्चे भी शामिल हैं.

अन्य ख़बरें जानें-
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਰਿਹਾਨ ਕਸ਼ਅਪ ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਮੈਦਾਨ ‘ਚ ਗੱਡੇ ਝੰਡੇ; ਨੈਸ਼ਨਲ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਪਸੀ ‘ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *