Haryana Scorpio Accident: हरियाणा में गाड़ी में सवार सात दोस्तों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पांच की मौत दो गंभीर रूप से घायल

Haryana Scorpio Accident: हरियाणा के गोहाना में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक दुर्घटना ने पांच परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन…

Haryana Scorpio Accident: हरियाणा में गाड़ी में सवार सात दोस्तों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पांच की मौत दो गंभीर रूप से घायल

Haryana Scorpio Accident:

हरियाणा के गोहाना में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक दुर्घटना ने पांच परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। शादी समारोह से लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांच युवकों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक रोहतक जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। गांव भावड से समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

पांचों की मौके पर ही मौत-

जानकारी के अनुसार घडवाल से भावड रोड पर HR 98 B 9988 नंबर की काली स्कॉर्पियो अनबैलेंस होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में कुल सात युवक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में गोलू (गांव घुसकानी, रोहतक), अकुश पुत्र जयपाल (गांव खिडवाली), दीपक (गांव खिडवाली) और सागर , साहिल पुत्र सतबीर (गांव खिडवाली) की मौत हो गई। चारों की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें गोलू शादीशुदा था, जबकि अन्य चार युवक अविवाहित थे। एक साथ पांचों युवाओं की मौत से गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

सभी मृतकों की हुई पहचान-

हादसे में अंकित पुत्र राजकिशन (गांव खिडवाली) और सागर पुत्र दया किशन (गांव खिडवाली) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज खानपुर में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। हादसे में मोहित पुत्र अशोक (गांव खिडवाली) को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बताया जा रहा है। वहीं चार युवकों की असमय मौत की खबर मिलते ही गांव खिडवाली, घुसकानी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस ने भी कि पुष्टि-

हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और कारणों का पता करने में जुट गई। इंस्पेक्टर धर्मबीर के अनुसार ये युवक रोहतक के दो गांवों के रहने वाले हैं। एक शादी समारोह में शामिल होने गांव भावड पहुंचे थे। जब वापिस में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें पांच युवकों ने दम तोड़ दिया और दो युवकों का इलाज चल रहा है.

अन्य ख़बरें जानें-

ਕੋਲਕਾਤਾ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ‘ਤੇ ਹੜਕੰਪ: ਸ਼ਿਲਾਂਗ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਇੰਡੀਗੋ ਫਲਾਈਟ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਮਿਲੀ ਧਮਕੀ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *