Himachal LPG Crices: जानिए अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के गैस संकट का, हिमचाल और चंड़ीगढ़ में क्या पड़ेगा असर?

Himachal and Chandigarh LPG Crices: अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच चले युद्ध का असर विश्व भर में हो रहा है। इसका सबसे बड़ा असर…

Himachal and Chandigarh LPG Crices

Himachal and Chandigarh LPG Crices:

अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच चले युद्ध का असर विश्व भर में हो रहा है। इसका सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बजारों में घरेलू गैस आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। इसके चलते भारत सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर इससे निपटने के लिए कदम (Himachal and Chandigarh LPG Crices) उठा रही है। एसे में ही चंडीगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस का इस्तेमाल संभलकर करने की सलाह दी जा रही है। वंही हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) समेत पूरे प्रदेश में व्यावसायिक LPG सिलेंडरों की आपूर्ति अनिश्चितकाल के लिए रोक दिए जाने से उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में चिंता का माहौल बन गया है।

25 से 30 दिन बुकिंग का समय-

डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुसार अब 15 दिन में मिलने वाला गैस सिलिंडर करीब 25 से 30 दिन के अंतराल के बाद ही उपलब्ध हो पाएगा। जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई कई जगह पर नहीं मिल रही है। एचपी का गैस सिलेंडर अब पिछली बुकिंग के बाद 30 दिन बाद बुकिंग हो रहा है जबकि इंडियन का सिलेंडर 25 दिन के अंतराल के बाद बुक हो रहा है। गैस एजेंसियों के अनुसार सिंगल सिलिंडर कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ता अब 21 दिन से पहले दोबारा बुकिंग नहीं करा सकेंगे, जबकि पहले यह सुविधा 15 दिन में मिल जाती थी।

 

चंड़ीगढ़ में डबल सिलिंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अब 25 से 30 दिन के अंतराल के बाद ही नई बुकिंग करनी होगी। मालूम हो कि हाल ही में 60 रुपए प्रति घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। सेक्टर 22 में रेस्टोरेंट चलाने वाले विशू दुग्गल का कहना है कि कमर्शियल गैस का सिलेंडर काफी मुश्किल से मिल रहा है। कैटरिंग व्यवसायियों और आयोजकों को आशंका है कि ऐन वक्त पर गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने से शादी समारोहों और बड़े आयोजनों में परेशानी खड़ी हो सकती है ।

Himachal and Chandigarh LPG Crices

हिमाचल के क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ समेत प्रदेश में व्यावसायिक LPG सिलेंडरों की आपूर्ति अनिश्चितकाल के लिए रोक से चिंता का माहौल बन गया है।

केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद LPG कंपनियों ने फिलहाल व्यावसायिक सिलेंडरों की रिफिलिंग बंद कर दी है। इस निर्णय का सबसे अधिक असर उद्योगों, होटलों, ढाबों और फूड आउटलेट्स पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्रालय ने गैस कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि फिलहाल 19 किलोग्राम, 47.5 किलोग्राम और 425 किलोग्राम क्षमता वाले व्यावसायिक LPG सिलेंडरों की रिफिलिंग रोक दी जाए।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Accident: ऊना में अपने ही स्कूल की बस ने दो मासूम बहनों को कुचला, जानिए कैसे हुआ हादसा?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *