IIT Baba Abhay Singh arrested: राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. आईआईटी बाबा अभय सिंह (IIT Baba Abhay Singh) को जयपुर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने सोशल मीडिया पर जानलेवा कदम उठाने की धमकी दी थी.(IIT Baba Abhay Singh arrested news in hindi)
इसके बाद शिप्रा पथ थाना पुलिस रिद्धि सिद्धि पार्क क्लासिक होटल पहुंची, जहां से आईआईटी बाबा को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान बाबा के पास से गांजा भी बरामद हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बाबा से पूछताछ की और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया.
जैसे ही बाबा पुलिस स्टेशन से बाहर आए, उन्होंने पुलिस को बताया कि आज उनका जन्मदिन है. उन्होंने कहा है, ”मैंने थोड़ा प्रसाद खाया था।” कहा जा रहा है कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है. उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बाबा के खिलाफ एनडीपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया था, हालांकि, कम मात्रा में गांजा पाए जाने के कारण उन्हें तुरंत जमानत दे दी गई थी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



