Mahashivratri Vrat Special: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का एक प्रमुख त्योहार है, जो फाग्वान माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भक्तजन उपवास रखते हैं, शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और रात्रि जागरण करके भगवान शिव की पूजा करते हैं. इस दिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां उपवास रखती हैं.
महाशिवरात्रि के दिन कई लोग कुछ भी नहीं खाते हैं. वहीं, कुछ लोग फल खाकर अपना व्रत पूरा करते हैं. इसलिए आज की खबर में हम आपको साबूदाना खिचड़ी की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी का पालन करके, आप इसे कुछ ही मिनटों में तैयार कर लेंगे.
बनाने की सामग्री (Mahashivratri Vrat Special)
साबूदाना – 1 कप, मूंगफली – 1/2 कप (भुनी और दरदरी पिसी हुई), आलू – 1 (उबला और कटा हुआ) , हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई) , घी या तेल – 2 छोटे चम्मच जीरा – 1 छोटा चम्मच नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच नमक या सेंधा नमक – स्वादानुसार धनिया पत्ता – गार्निश के लिए
बनाने की विधी(Mahashivratri Vrat Special)
साबूदाना भिगोकर रख दीजिये, साबूदाना को 2-3 बार पानी से अच्छी तरह धो लीजिये ताकि उसका स्टार्च निकल जाए.
- अब इसे 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें (पानी इतना डालें कि साबूदाना उसमें डूबा रहे). जब साबूदाना नरम हो जाए और दाने अलग हो जाएं तो उसका पानी छान लें.
- मूंगफली को एक पैन में सूखा भून लें और फिर उसे दरदरा पीस लें. इससे खिचड़ी का स्वाद बहुत अच्छा और कुरकुरा बनेगा.
- एक पैन में घी या तेल गरम करें और उसमें जीरा और हरी मिर्च डालें. अब इसमें उबले और कटे हुए आलू डालें और हल्का सा भून लें.
- अब इसमें भिगोया हुआ साबूदाना डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसमें दरदरी पिसी मूंगफली और सेंधा नमक डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि साबूदाना ज्यादा न पक जाए, अन्यथा वह चिपचिपा हो सकता है.
- जब साबूदाना पारदर्शी हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसमें नींबू का रस और ताजा धनिया पत्ती डालकर हल्के हाथों से मिला लें.
- साबूदाना खिचड़ी गरमागरम परोसें. आप इसे दही, मीठी चटनी या चाय के साथ खा सकते हैं. इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए आप ऊपर से अनार के दाने भी डाल सकते है. खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India news के साथ 24/7 Live



