ICC T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराया, 208 रंनों का था टारगेट

ICC T20 World Cup, Scotland vs Italy: ICC T20 वर्ल्ड कप में सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इटली और स्कॉटलैंड का मैच हो…

ICC T20 World Cup, Scotland vs Italy

ICC T20 World Cup, Scotland vs Italy:

ICC T20 वर्ल्ड कप में सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इटली और स्कॉटलैंड का मैच हो रहा है. बांग्लादेश के भारत में मैच खेलने से इनकार के बाद स्कॉटलैंड की टीम को वर्ल्ड कप में जगह दी गई है. इटली के कप्तान वेन मेडसन ने स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को 208 रन का टारगेट दिया है. लेकिन फिर भी स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हरा दिया है.

गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला-

इटली के कप्तान वेन मेडसन ने स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने चार विकेट के नुक़सान पर 207 रन बनाए हैं. टीम की ओर से सबसे अधिक रन जॉर्ज मंसी ने बनाए हैं. मंसी ने 54 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के जड़कर 84 रन बनाए हैं. वहीं ब्रैंडन मक्मलेन ने 18 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए हैं. उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के जड़े. वहीं इटली की ओर से अली हसन, ग्रांट स्टुअर्ट, थॉमस ड्रेका और जेजे स्मट्स ने एक-एक विकेट लिए.

इटली की 73 रनों से हार-

स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हरा दिया है. एक समय इटली ने स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ 14 ओवर में पांच विकेट के नुक़सान पर 129 रन बनाए लिए थे. लेकिन आख़िरकार इटली अपने लक्ष्य से 73 रन दूर रह गया. स्कॉटलैंड की ओर से बल्लेबाज़ी में मन्सी और मैकमुलेन ने शुरुआत में ही मैच का रुख तय कर दिया था, तो इटली को पूरी तरह पटरी से उतारने का काम लीस्क के हरफनमौला प्रदर्शन ने किया. उन्होंने सिर्फ़ 5 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए और इसके बाद 4 विकेट 17 रन देकर लेकर स्कॉटलैंड को इस टी-20 वर्ल्ड कप में पहली जीत दिलाई.

स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन- जॉर्ज मंसी, माइकल जोंस, ब्रैंडन मक्मलेन, रिचर्ड बेरिंग्टन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ऑलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैडली करी.

इटली की प्लेइंग इलेवन- जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मेडसन (कप्तान), हैरी मनेंटी, बेंजमिन मनेंटी, ग्रांट स्टुअर्ट, जियान पिएरो मीड (विकेटकीपर), क्रिसन कलुगामेज़, थॉमस ड्रेका, अली हसन.

अन्य ख़बरें जानें-

ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਸੇਸ਼ੇਲਸ ਵਿਚਾਲੇ ਦੁਵੱਲੇ ਸਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਨਵੀਂ ਮਜ਼ਬੂਤੀ: PM ਮੋਦੀ ਅਤੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਹਰਮਿਨੀ ਵਿਚਾਲੇ ਅਹਿਮ ਮੁਲਾਕਾਤ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *