ICC fine Arshdeep Singh: भारतीय गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना, जानिए क्यों और कितना लगा जु्र्माना?

ICC fine Arshdeep Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना आचार संहिता…

ICC fine Arshdeep Singh: भारतीय गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना, जानिए क्यों और कितना लगा जु्र्माना?

ICC fine Arshdeep Singh:

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना आचार संहिता तोड़ने पर मैच फ़ीस पर 15 प्रतिशत जुर्माना (ICC fine Arshdeep Singh) लगाया गया है.

आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन-

आईसीसी के मुताबिक़, अर्शदीप ने आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन किया. यह आर्टिकल कहता है, “अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान गेंद या किसी अन्य क्रिकेट उपकरण को खिलाड़ी की तरफ़ या उसके पास ग़लत और ख़तरनाक तरीके से फेंकना नियम तोड़ना है. यह घटना टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड की पारी के 11वें ओवर में हुई. अर्शदीप ने गेंद को फ़ील्ड किया और ग़ुस्से में ग़लत तरीके से फेंक दिया, जो बल्लेबाज़ डैरिल मिशेल के पैड्स पर लगी.

ICC fine Arshdeep Singh, मैच फ़ीस पर 15 प्रतिशत जुर्माना

मैच फ़ीस पर 15 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ-साथ अर्शदीप के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है. लेवल 1 उल्लंघन पर न्यूनतम सज़ा आधिकारिक चेतावनी होती है, जबकि अधिकतम सज़ा खिलाड़ी की मैच फ़ीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट हो सकती है.

मिचेल से जाकर भी मांगी थी माफी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान का मामला है. अर्शदीप गेंदबाजी कर रहे थे. इसी दौरान अर्शदीप ने आक्रामक तरीके से मिचेल को निशाना साधते हुए गेंद फेंक दी.

ICC fine Arshdeep Singh: भारतीय गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना, जानिए क्यों और कितना लगा जु्र्माना?
ICC fine Arshdeep Singh: भारतीय गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना, जानिए क्यों और कितना लगा जु्र्माना?

जो सीधे उनके पैड पर जाकर लगा. मिचेल इसे लेकर काफी नाराज भी हुए. बाद में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मामला संभालते हुए मिचेल से माफी भी मांगी. टीम इंडिया के खिताब जीतने के बाद अर्शदीप ने मिचेल से जाकर माफी भी मांगी थी. हालांकि, उनकी माफी का कोई असर नहीं हुआ और उनपर आईसीसी ने तगड़ा जुर्माना ठोक दिया है.

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Governor Oath: हिमाचल के 30वें राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ली शपथ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *