Pahalgam Terror Attack: मैं पाकिस्तान की बेटी हूं लेकिन भारत की बहू हूं, मुझे यहां रहने दिया जाए: सीमा हैदर

 Seema Haider: केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानियों को वापस उनके देश भेजने के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से…

 Seema Haider: केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानियों को वापस उनके देश भेजने के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भारत में रहने देने की अपील करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी हैं, लेकिन अब वह भारत की बहू हैं.

दो साल पहले सीमा अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में घुस आई थी और गौतम बुद्ध नगर जिले में सचिन मीना के साथ रह रही थी. सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया.

सीमा ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक व्यक्ति उनसे कुछ पूछ रहा है. इस पर सीमा कहती है, “मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती, सर।”

इसके बाद शख्स पूछता है कि वह मोदी (प्रधानमंत्री) से क्या अपील करना चाहती हैं. इस पर सीमा को कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं मोदी जी और योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से अपील करना चाहती हूं कि मैं यहां उनकी शरण में हूं, मुझे उन पर भरोसा है, मैं पाकिस्तान की बेटी हूं लेकिन हिंदुस्तान की बहू हूं।” “मुझे यहीं रहने दो।”

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली सीमा मई 2023 में कराची स्थित अपना घर छोड़कर अपने बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थीं.

वह जुलाई में तब सुर्खियों में आईं जब भारतीय अधिकारियों ने उन्हें उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते हुए गिरफ्तार किया था. उन पर सीमा पार कर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है, जबकि सचिन के खिलाफ अवैध अप्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया है। बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *