Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेरहम पति ने पत्नी से मारपीट की. जिसका वीडियो भी सामने आया है, इस वीडियो में एक बेरहम पति अपनी पत्नी के ऊपर दनादन थप्पड़ बरसा रहा है. इस संबंध में पीड़ित पत्नी ने पुलिस की जनसुनवाई में आकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है.
दरअसल, महिला को उसका पति हर दिन बेरहमी से पीटता था. बेटे ने अपनी मां की पीड़ा देखते हुए अपने पिता की क्रूरता को रिकार्ड किया. फिर वह अपनी मां के साथ शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास गया.
वीडियो में पति की क्रूरता देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. यह मामला मंगलवार को इंदौर के पलासिया स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सामने आया. द्वारकापुरी क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
अपने पति द्वारा प्रतिदिन उत्पीड़न से पीड़ित एक महिला को बचाने के लिए उसके बेटे ने घर में एक गुप्त कैमरा लगा दिया. पति की क्रूरता कैमरे में कैद हो गई. लगभग 3.50 मिनट लंबे इस वीडियो में कुछ बहुत क्रूर दृश्य कैद हैं. पति सोफे पर बैठी महिला को बेरहमी से पीटना शुरू कर देता है. वह दोनों हाथों से लगभग 50 बार थप्पड़ मारता है. पास में खड़ा मासूम बेटा अपनी मां को पिटता देख घबरा गया. वह आंखें बंद करके फर्श पर लेट गया. मां के साथ की जा रही इस क्रूरता की पूरी घटना को एक गुप्त कैमरे की मदद से रिकॉर्ड किया गया. यह रिकॉर्डिंग बाद में पुलिस को दे दी गई. दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. वीडियो को जांच में शामिल कर लिया गया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



