HRTC Pensioners Protest: हिमचाल सरकार पर भड़का एचआरटीसी पेंशनर्स का गुस्सा, पेंशनर्स बोले कार्यालय में धूल फांक रहे मेडिकल बिल

HRTC Pensioners Protest: हिमाचल प्रदेश में पेंशनर्स की समस्याएं एक बार फिर सरकार के लिए चुनौती बनकर सामने आ गई हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम…

HRTC Pensioners Protest: हिमचाल सरकार पर भड़का एचआरटीसी पेंशनर्स का गुस्सा, पेंशनर्स बोले कार्यालय में धूल फांक रहे मेडिकल बिल

HRTC Pensioners Protest:

हिमाचल प्रदेश में पेंशनर्स की समस्याएं एक बार फिर सरकार के लिए चुनौती बनकर सामने आ गई हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने समय पर पेंशन का भुगतान न होने और लंबित मांगों को लेकर खुलकर नाराजगी जताई है। इसे लेकर शनिवार को पुराना बस (HRTC Pensioners Protest) अड्डा परिसर में प्रदर्शन किया। बुजुर्ग अवस्था में पहुंच चुके पेंशनर्स को अपनी जायज मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

पेंशन को अलग-अलग आयु वर्गों में बांटकर किश्तों में जारी करने की नीति से पेंशनर्स खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही मेडिकल व अन्य प्रतिपूर्ति बिलों का लंबे समय से लंबित रहना उनकी आर्थिक परेशानियों को और बढ़ा रहा है। पेंशनर्स का कहना है कि जीवनयापन के इस नाजुक दौर में उन्हें सम्मानजनक और नियमित पेंशन मिलना उनका अधिकार है, न कि संघर्ष का विषय।

अध्यक्ष किशोरी लाल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग पेंशनर्स को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम कार्यालयों में पेंशनर्स के मेडिकल और अन्य बिल लंबे समय से लंबित पड़े हैं और अधिकारी इस ओर कोई सहानुभूतिपूर्ण रवैया नहीं अपना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जहां निगम में कार्यरत कर्मचारियों को सरकार द्वारा तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) की किश्त जारी कर दी गई है, वहीं पेंशनर्स को इससे वंचित रखा गया है।

पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी पेंशन हर माह पहली तारीख को जारी करने की व्यवस्था शीघ्र नहीं की गई तो सेवानिवृत कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पेंशनर्स को महीने के अंत में जाकर किश्तों में पेंशन दी जा रही है, उसी तरह मंत्री विधायक भी अपनी सैलरी इसी तरह किस्तों में और महीने के अंतिम दिनों में जाकर ले।

अन्य ख़बरें जानें-

Munna Bhai MBBS’ ਫੇਮ ਮੁਮੈਤ ਖਾਨ ਦਾ ਦਰਦਨਾਕ ਖੁਲਾਸਾ: ਦਿਮਾਗ ਦੀਆਂ 5 ਨਸਾਂ ਫਟਣ ਕਾਰਨ 15 ਦਿਨ ਰਹੀ ਕੋਮਾ ਵਿੱਚ, ਇੰਝ ਬਦਲੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *